JamshedpurNewsझारखण्ड

डिजिटल युग में पत्रकारिता की चुनौतियों पर मंथन, ‘कोल्हान समाचार लाइव’ का हुआ लोकार्पण

जमशेदपुर। पत्रकार एकता मंच, कोल्हान की ओर से खासमहल स्थित श्रीमहल बैंक्वेट हॉल में “डिजिटल युग में पत्रकारिता की चुनौतियां” विषय पर परिचर्चा आयोजित हुई। मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय ने कहा कि डिजिटल माध्यम से कोई भी व्यक्ति कुछ प्रसारित कर दे, यह समाचार नहीं होता। “संस्थागत स्वरूप के साथ प्रस्तुति ही खबर कहलाती है।” उन्होंने एआई के दुरुपयोग पर भी चिंता जताई और कहा कि छपे हुए अखबार की विश्वसनीयता आज भी बरकरार है।

 

विशिष्ट अतिथि प्रभात खबर के स्थानीय संपादक संजय मिश्रा ने कहा कि वक्त के साथ चलना जरूरी है। डिजिटल युग को रोकना संभव नहीं। उन्होंने कहा, “टेक्नोलॉजी के खिलाफ खड़े होंगे तो टिक नहीं पाएंगे।” मिश्रा ने कहा कि जिन पत्रकारों ने मजाक बनने के बाद भी हौसला नहीं खोया, वही सच्चे पत्रकार हैं।

 

कार्यक्रम में संस्था की ओर से संचालित डिजिटल न्यूज चैनल “कोल्हान समाचार लाइव” का लोकार्पण किया गया। अंत में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव सुनील पांडेय ने किया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *