JamshedpurNewsझारखण्ड

ताजपोशी की करो तैयारी, आ रहा है लालटेनधारी : सुधीर कुमार पप्पू

 

जमशेदपुर। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। छपरा तरैया निवासी अधिवक्ता एवं सामाजिक न्याय के चिंतक सुधीर कुमार पप्पू ने कहा है कि बिहार में महागठबंधन की ऐतिहासिक जीत निश्चित है। उन्होंने दावा किया कि 18 नवंबर को राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव की ताजपोशी मुख्यमंत्री के रूप में होगी।

 

पप्पू ने कहा कि बिहार में भारी मतदान सामाजिक न्याय और बदलाव की ओर संकेत है। जनता ने रोजगार, शिक्षा और समानता के मुद्दे पर मतदान किया है। राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, वामदल और वीआईपी का गठबंधन राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जाएगा।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि “गोदी मीडिया” झूठे एग्जिट पोल दिखाकर जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा, “जिस तरह कलाकार धर्मेंद्र को जीवित रहते निधन की झूठी खबर दे दी गई, उसी तरह बिहार चुनाव को लेकर भी मीडिया भ्रम फैला रही है।”

 

पप्पू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नफरत की राजनीति फैलाई, जिसके कारण भाजपा को करारी हार झेलनी पड़ेगी। भाजपा अब कभी अपनी दम पर सरकार नहीं बना पाएगी और नीतीश कुमार की पिछलग्गू पार्टी बनकर रह गई है।

 

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है, जनता अब सब समझ चुकी है। देश में सामाजिक और आर्थिक न्याय की क्रांति शुरू हो चुकी है और आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन का सफाया तय है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *