Newsझारखण्डसरायकेला

ईचागढ़: शिक्षा विभाग ने मनाई स्थापना दिवस की स्वर्ण जयंती

 

 

ईचागढ़:- झारखंड स्थापना दिवस के 25वें वर्ष पर गुरुवार को बीआरसी ईचागढ़ परिसर देशभक्ति, सांस्कृतिक गौरव और झारखंडी अस्मिता के रंगों से नहा उठा। शिक्षा विभाग, ईचागढ़ द्वारा आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में पूरे प्रखंड के विद्यालयों ने एक स्वर में झारखंड की आत्मा को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर आयोजित विविध कार्यक्रमों – भाषण, गीत, नृत्य, रंगोली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने झारखंड की परंपरा और शौर्य को शानदार ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलन से हुआ।

निर्णायक मंडल में हेमंत कुमार महतो, अर्जून मुंडा, सोनी रोज गुड़िया, जगदम्बा ओरांव, सुकुमार महतो, फुलतुली महतो, गुरुचरण सिंह सरदार, मधुसूदन प्रमाणिक और जयनंदन सिंह मुंडा शामिल थे।

जजों ने कहा हर प्रतिभागी में झारखंड की मिट्टी की सोंधी खुशबू और नई पीढ़ी की चमक झलक रही थी। विजेता चुनना वास्तव में कठिन था। सभी उपस्थित लोगों ने झारखंड के वीर शहीदों को नमन किया और उनके सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *