कुचाई में TRCSC संस्था द्वारा संचालित स्वयं परियोजना के तहत नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
प्रखंड संसाधन केंद्र कुचाई में शुक्रवार को TRCSC संस्था द्वारा संचालित स्वयं परियोजना के तहत नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बच्चों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों ने साफ-सफाई, स्वच्छता और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर जागरूकता भरा संदेश दिया. उनके शानदार प्रदर्शन को देखकर उपस्थित लोगों ने उनकी खूब सराहना की. मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी, संस्था के गैरिका गिरी, मधुमिता दास समेत काफी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे.



