रेनबो स्मार्ट स्कूल बड़ा कुनाबेड़ा में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम
राजनगर प्रखंड के बड़ा कुनाबेड़ा स्थित रेनबो स्मार्ट स्कूल में गुरुवार को बाल दिवस बड़े ही उत्साह और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आज़ाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।


इस अवसर पर विद्यालय परिसर बच्चों की हंसी-खुशी और खेलकूद के जोश से गूंज उठा। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों की भी सक्रिय उपस्थिति रही।
विद्यालय के प्रधानाचार्य साधन ज्योतिषी ने उपस्थित बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि “बच्चे हमारे भविष्य हैं। उन्हें संस्कारमय शिक्षा के साथ राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यबोध का ज्ञान देना अत्यंत आवश्यक है। खेल और प्रेमपूर्ण शिक्षा के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता है।”
खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और कई प्रतियोगिताओं में अपना कौशल प्रदर्शित किया।
स्पून रेस में पप्पू गोप ने पहला स्थान हासिल किया।
बिस्किट रेस में एलकेजी की छात्रा प्रिया सरदार अव्वल रही।
नर्सरी वर्ग में धीरज महतो प्रथम रहे।
इन आउट प्रतियोगिता में राखी भगत, साहिल दास और बिष्णु महतो विजेता बने।
गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता में शंभु गोप ने बाजी मारी।
जनरल नॉलेज प्रतियोगिता में इशिता महतो और पल्लवी महतो ने पहला स्थान प्राप्त किया।
सभी विजेताओं को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों का उत्साह और बढ़ गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रीति महतो, पिंकी महतो, सुष्मिता आचार्य, लक्ष्मी महतो, संजय महतो, लक्ष्मी मार्डी, लखन दास, नमिता महतो, कृष्ण प्रधान, आलोक प्रधान, राजीव सरदार सहित स्थानीय ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

