विधायक सविता महतो ने धरती आबा बिरसा मुंडा को माल्यार्पण कर किया नमन, दिया श्रद्धांजलि

इस दौरान विधायक ने काटीया स्टेडियम में आयोजित खेल कूद व फुटबॉल प्रतियोगिता व हुमीद, ईचागढ़ प्रखंड के छोटा आमड़ा में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुए और खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया। स्थापना दिवस के अवसर पर विधायक सविता महतो ने भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण कर बिरसा मुंडा को नमन किया। भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा के दिखाए हुए राहों पर हम सभी को चलने की आवश्यकता है। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष साहस और आत्मसम्मान का प्रतीक है। देश के आजादी के लिए बिरसा मुंडा काफी संघर्ष किए थे।



आज के दिन ही भगवान बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था और आज के दिन ही झारखंड अलग राज्य बना था। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य चारुचांद किस्कु, ओमप्रकाश लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, धर्मु गोप, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, अर्जुन सिंह मुंडा, यसमीन टुडू आदि काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


