JamshedpurNewsझारखण्ड

पोटका में झारखंड स्थापना दिवस पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

 

 

पोटका:झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार, 15 नवम्बर 2025 को पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के छोटा बन्धुआ गाँव, तेतला पंचायत में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एचडीएफसी बैंक और AIDENT सोशल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पौधारोपण, जैविक खेती को बढ़ावा, तथा ग्रामीणों में जैविक खाद—जीवामृत के प्रति जागरूकता फैलाना था। मौके पर विशेषज्ञों ने जीवामृत बनाने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों, ग्राम प्रधान तथा एडेंट संगठन के सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से पौधारोपण भी किया गया।

 

एचडीएफसी बैंक के जुगसलाई शाखा प्रबंधक श्री किशोर अग्रवाल ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने ग्रामीणों से जैविक खेती अपनाने की अपील की और कहा कि इससे मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बढ़ने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर विकल्प उपलब्ध होते हैं। उन्होंने झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ग्रामीणों को बैंक की “परिवर्तन” योजना के तहत चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी भी दी।

 

कार्यक्रम में 50 से अधिक ग्रामीण शामिल हुए। एडेंट सोशल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन की ओर से आलोक कुंडू और संगठन के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *