JamshedpurNewsझारखण्ड

सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का उद्घाटन, पूर्वी सिंहभूम ने राज्य में सबसे अधिक रक्त संग्रह कर बनाया रिकॉर्ड  

 

जमशेदपुर: झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन हिदायतुल्ला खान ने मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदान को “जीवनदान” बताते हुए कहा कि रक्तदान से शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता और इससे कई लोगों के जीवन की रक्षा संभव होती है।

 

कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि 12 नवंबर 2025 से पूरे राज्य में चल रहे रक्तदान अभियान के तहत अब तक झारखंड में कुल 3200 यूनिट रक्त संग्रह किया जा चुका है। इसमें पूर्वी सिंहभूम ने 1078 यूनिट रक्त संग्रह कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। बोकारो से 242, रांची से 225 और धनबाद से 220 यूनिट रक्त संग्रह किया गया है।

 

अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन हिदायतुल्ला खान ने इस उपलब्धि पर पूर्वी सिंहभूम स्वास्थ्य टीम को बधाई दी और चिकित्सा पदाधिकारियों व पारा मेडिकल स्टाफ के समर्पण की सराहना की।

 

सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम 24×7 मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है।

 

कार्यक्रम में डब्ल्यूएचओ के स्टेट हेड डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, जिला RCH पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार पांडा, ब्लड बैंक पदाधिकारी डॉ. बिमलेश कुमार, प्रधान लिपिक खुर्रम जी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विजय कुमार, जिला लेखा प्रबंधक सुबोध चौधरी, जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो, अस्पताल प्रबंधक निशांत कुमार कुणाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *