JamshedpurNewsझारखण्ड

पुलिस अस्पताल, साकची में सिटी एसपी कुमार शुभाशीष ने किया पहला रक्तदान शिविर उद्घाटन

 

 

जमशेदपुर: पुलिस अस्पताल परिसर, साकची में मंगलवार को आयोजित पहले रक्तदान शिविर का उद्घाटन सिटी एसपी कुमार शुभाशीष द्वारा किया गया। इस मौके पर कुल 33 ब्लड यूनिट एकत्रित किए गए। सिटी एसपी ने कहा कि “रक्तदान, जीवनदान है” और रक्तदान करने से शरीर पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता।

 

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने जानकारी दी कि 12 नवंबर 2025 से आयोजित रक्तदान शिविर में अब तक पूर्वी सिंहभूम जिले से 1220 ब्लड यूनिट इकट्ठा किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम 24×7 मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए तत्पर है।

 

सिटी एसपी ने पारा मेडिकल कर्मियों और चिकित्सा पदाधिकारियों की मेहनत और समर्पण की सराहना की। वहीं मौके पर ट्रैफिक डीएसपी नीरज पांडेय, ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ. बिमलेश कुमार, सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के कर्मचारी और अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

इस शिविर का उद्देश्य न केवल रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देना है, बल्कि लोगों में सामाजिक जिम्मेदारी और स्वास्थ्य सेवा के प्रति जागरूकता भी बढ़ाना है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *