LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

सरायकेला में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान, पुलिस टीम ने दिए कानूनी अधिकारों की जानकारी

सरायकेला। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में महिला अपराध नियंत्रण और सुरक्षा जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को महिला थाना प्रभारी एसआई कुमारी तिलोत्तमा के नेतृत्व में उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, कोलबिरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

अभियान के दौरान महिला थाना प्रभारी ने छात्र-छात्राओं और उपस्थित महिलाओं को महिला अपराध से जुड़े कानूनी प्रावधान, पॉक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा उपाय, तथा बाल विवाह निषेध कानून सहित विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी दी।

 

इसके साथ ही नशामुक्ति, अफीम/गांजा की अवैध खेती पर रोक, साइबर अपराध से बचाव, डायल-112 सेवा, तथा साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन 1930 से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी प्रतिभागियों को जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों में एएसआई नंदिता बिरुआ, आरक्षी कृपा भेंगरा और आरक्षी अनुराधा शामिल रहीं। पुलिस टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति सतर्क रहने की अपील की।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *