JamshedpurNewsझारखण्ड

जमशेदपुर: तौकीर गोरा हत्याकांड में पुलिस को सफलता, 2 आरोपी और हथियार बरामद

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में 21 नवंबर को हुई तौकीर गोरा हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों शादाब खान उर्फ बिली और शुभम कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त 9 एमएम देशी पिस्टल और मैगजीन भी बरामद हुई। इससे पहले इसी मामले में मसूद इकबाल उर्फ आयान बच्चा को गिरफ्तार किया जा चुका था।

 

एसपी सिटी कुमार शिवाशीष ने बताया कि शादाब पर पहले से छह आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लगातार हिंसक घटनाओं में शामिल रहा है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, रंगदारी और धमकी मुख्य कारण बताए जा रहे हैं। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि गोरा अक्सर उसे धमकी देता और रंगदारी की मांग करता था।

 

हत्या की रात आरोपी शराब पी रहे थे और उसी दौरान हत्या की योजना बनाई। बाद में कार से फारूकी मस्जिद के पास जाकर गोरा पर फायरिंग की गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का कदमा और आजादनगर में आपराधिक नेटवर्क था। जांच अभी जारी है और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान हो चुकी है। पुलिस की छापेमारी जारी है और आने वाले दिनों में इस गैंग गतिविधियों और हत्या से जुड़े और खुलासे होने की संभावना है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *