Newsझारखण्डसरायकेला

चांडिल में युवक ने कपड़े की दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, वीडियो कॉल पर प्रेमिका को दिखाया पूरा घटनाक्रम

चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के चांदुडीह में अपने कपड़े की दुकान में दुकान का शीशा का दरवाजा अंदर से लाॅक कर दुकान के अंदर अपनी गर्लफ्रेंड से मोबाइल से विडिओ काॅल करके दिखा कर 21 वर्षीय राहुल मंडल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।घटना गुरुवार दोपहर की है।जब दुकान में राहुल अकेला था,उस वक्त वह घटना को अंजाम दिया।उन्होंने दुकान के बेटशीट की फंदा बनाकर फांसी लगाकर अपना जीवन लीला समाप्त कर लिया।जानकारी के अनुसार राहुल मंडल ने फांसी लगाने से पहले अपना गर्लफ्रेंड से अपना मोबाइल से विडिओ काॅल किया।फांसी लेने की सारा घटना क्रम को दिखाने के लिए मोबाइल को खिड़की में बांध कर टांग दिया था।जिसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।यह सारा घटना क्रम देखने पर राहुल का गर्लफ्रेंड घबरा गया।जिसके बाद राहुल के गर्लफ्रेंड ने राहुल के साथ विडिओ काॅल काटकर राहुल को कई बार काॅल किया,लेकिन राहुल ने काॅल रिसीव नहीं किया।उसके बाद राहुल के दोस्त एवं राहुल के बड़े भाई को फोन किया और सारा घटना क्रम के बारे में जानकारी दिया।राहुल का बड़ा भाई रांची में रहता है।वह रांची में रहकर पढ़ाई करता है।आनन-फानन से अपने पिता कृपा मंडल को फोन कर सारी घटना क्रम का जानकारी दिया।आके देखने पर पता चला कि दुकान का शीशा का दरवाजा अंदर से लाॅक कर दिया है तथा अंदर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।सूचना पर चौका पुलिस पहुंचे तथा शीशा का दरवाजा तोड़कर दुकान के अंदर घुसे,मामले की छानबीन किया।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा दिया।

परिजनों के अनुसार पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के बागमुंडी थाना क्षेत्र के ईलू गांव की तन्नु नाम की लड़की से बात करता था।जिससे दोनों के बीच आपसी विवाद होने के कारण राहुल ने आत्महत्या करने का कदम उठा लिया।सूचना पर राहुल का सारे परिसर पहुंचे तथा शव को देखकर सहम गये।परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।

थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टिकोण से आत्म हत्या लग रहा है।हर पहलूओं पर जांच किया जा रहा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *