LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

सीएम हेमंत सोरेन ने नेमरा में शहीद सोबरन सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, गांव से राजधानी तक पहुंचा सरकार का संदेश

रामगढ़: नेमरा में शहीद सोबरन सोरेन की 68वीं शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह केवल परंपरा नहीं, बल्कि अपने पूर्वजों के संघर्ष और त्याग को याद करने का अवसर है। मुख्यमंत्री ने शहीदों के बलिदान और झारखंड की मिट्टी में दर्ज शहादतों को याद करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी की जिम्मेदारी बड़ी है और राज्य के विकास व हक-अधिकार की रक्षा के लिए एकजुट रहना जरूरी है।

 

मुख्यमंत्री ने महिलाओं और गांव की अर्थव्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने गांव, गरीब और किसानों को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू की हैं। महिलाएं अब आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं और स्वावलंबन की राह पर बढ़ रही हैं।

 

28 नवंबर को सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री ने 10 हजार युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र देने की भी घोषणा की। उन्होंने स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने और सरकारी योजनाओं को सीधे गांव तक पहुँचाने पर जोर दिया। सरकारी दफ्तरों तक जाने की जरूरत नहीं होगी, अधिकारी और व्यवस्था स्वयं गांव तक पहुँच रहे हैं। कार्यक्रम में रामगढ़ विधायक ममता देवी, जिला प्रशासन और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। शहीद सोबरन सोरेन के बलिदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने उनके आदर्शों का पालन करने का संदेश दिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *