Newsझारखण्ड

“रांची में ‘शिक्षा के लिए भिक्षा’ मार्च में आजसू छात्रों का शक्ति प्रदर्शन — पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप को लेकर उग्र विरोध”

रांची में “शिक्षा के लिए भिक्षा : जनाक्रोश मार्च” के दौरान आजसू छात्र संघ ने जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया। बापू वाटिका से शुरू हुई रैली राजभवन की ओर बढ़ी, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मार्च को कई बार डायवर्ट किया। मछलीघर, कांके रोड और रातू रोड के आसपास छात्रों और पुलिस के बीच काफी तनातनी भी हुई। अंत में छात्रों ने फ्लाईओवर के पास बैठकर वर्तमान सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने छात्र नेताओं को राजभवन जाकर अपना ज्ञापन सौंपने की अनुमति दी।

 

मार्च में रांची के साथ लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह और कई जिलों के छात्र भी शामिल हुए। सभी की मुख्य मांग लंबित पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति का तत्काल भुगतान और e-Kalyan पोर्टल की पारदर्शिता थी। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रवृत्ति में हो रही देरी ने लाखों छात्रों की पढ़ाई और भविष्य को खतरे में डाल दिया है।

 

प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा और अन्य नेताओं ने साफ कहा कि यह आंदोलन छात्रों के अधिकार और न्याय के लिए है, और छात्रवृत्ति जारी होने तक जारी रहेगा। वरिष्ठ नेता संजय मेहता ने भी कहा कि सरकार छात्रों की आवाज़ अनसुनी कर रही है, इसलिए वे सड़क पर उतरने को मजबूर हुए हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *