राजनगर : तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत, गांव में छाया मातम
राजनगर थाना क्षेत्र के टांगरानी गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया.गांव के तालाब में नहाने गए सोमाय मार्डी (51 वर्ष) की डूबने से मौत हो गई.
परिजन के अनुसार सोमाय मार्डी दिन के लगभग दो बजे तालाब नहाने गए थे. इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में डूब गए. कुछ देर बाद एक अन्य ग्रामीण तालाब पर नहाने पहुंचा, तो उसने सोमाय मार्डी को पानी से बाहर निकाला और तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी. परिजन ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए जीवन दीप नर्सिंग होम कुनाबेड़ा ले गए. सोमाय मार्डी की स्थिति गंभीर होने के कारण रेफर किया. परिजन ने इसके बाद टीएमएच जमशेदपुर ले गए. जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई.घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक का माहौल छा गया.



