झामुमो नेता मोती सोरेन के पिताजी के श्रद्धाकर्म में शामिल हुए पार्टी पदाधिकारी
कोल्हान प्रमंडल (चांडिल):


ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल प्रखंड स्थित मनीकुई गांव में शुक्रवार को झामुमो युवा नेता सह झारखंड दिशोम बाहा कमेटी के सह सचिव मोती सोरेन के पिताजी के श्रद्धाकर्म का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झामुमो के कई जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में झामुमो जिला सचिव बैधनाथ टुडू, जिलाध्यक्ष धर्मु गोप,सोनाराम मार्डी, सुदामा हेम्ब्रम, विशाल गोप, जगन्नाथ मार्डी, शिमल बेसरा, कलेबर हेम्ब्रम, सोमरा हांसदा और दिनेश मुर्मु सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
नेताओं ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा की स्मृति सदैव प्रेरणादायक रहेगी।


