Newsझारखण्डसरायकेला

विश्व एड्स दिवस पर श्रीनाथ कॉलेज में जागरूकता सत्र, छात्रों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

आदित्यपुर। श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सोमवार को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मौसमी महतो ने की। उन्होंने एड्स की गंभीरता और इसके वैश्विक खतरे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जागरूकता इस बीमारी से लड़ने का सबसे प्रभावी हथियार है।

 

सत्र के दौरान वरिष्ठ शिक्षक एवं एनएसएस सेल के सदस्य विनय शांडिल्य ने एड्स संक्रमण के कारणों और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संक्रमित रक्त चढ़ाने, संक्रमित गर्भवती महिला से शिशु को, तथा संक्रमित उपकरणों के उपयोग से यह संक्रमण तेजी से फैलता है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश में एड्स को लेकर अभी भी सामाजिक झिझक एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, जिसे दूर करना बेहद आवश्यक है।

कार्यक्रम में बीएड और डीएलएड विभाग के प्रशिक्षुओं के साथ-साथ सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

महाविद्यालय की मीडिया प्रभारी रचना रश्मि ने बताया कि इस तरह के आयोजन छात्रों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए समय-समय पर किए जाते रहेंगे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *