Newsझारखण्ड

गुमला में जनगणना 2027 का पूर्व परीक्षण पूरा, डिजिटल सिस्टम से सफल फील्ड टेस्ट

गुमला जिले में भारत की जनगणना 2027 की तैयारी के तहत पूर्व परीक्षण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस अभ्यास का उद्देश्य आगामी जनगणना प्रक्रिया को अधिक सटीक, तकनीक आधारित और प्रभावी बनाना है। परीक्षण कार्य के लिए गुमला प्रखंड के 20 ग्रामों का चयन किया गया था, जहां कुल 50 मकान अनुसूची ब्लॉक निर्धारित किए गए थे। मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक निर्धारित अवधि में संचालित किया गया।

 

इस प्रक्रिया में 30 प्रगणकों और 8 पर्यवेक्षकों की टीम को नियुक्त किया गया था। इसके साथ ही जनगणना निदेशालय, झारखंड द्वारा फील्ड ट्रेनरों की तैनाती की गई थी, जिन्होंने डिजिटल माध्यम से होने वाले कार्यों—DLM और HLO ऐप—के जरिए आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया। सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को आधुनिक डिजिटल तकनीक, ऐप उपयोग, डेटा प्रविष्टि और फील्ड सर्वेक्षण की पूरी प्रक्रिया का प्रशिक्षण विशेष सत्रों के माध्यम से दिया गया।

 

निदेशालय के पदाधिकारी राजा शंकर ठाकुर, संजीव कुमार मांझी, आकाश वाजपेयी और ज्ञान ने व्यक्तिगत रूप से प्रशिक्षण और निगरानी की जिम्मेदारी संभाली। प्रशासन का कहना है कि पूर्व परीक्षण कार्य का सफल समापन आगामी जनगणना 2027 को सुचारू और सटीक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *