Newsझारखण्ड

गिरिडीह हादसा: 407 मालवाहक की चपेट में आने से युवक की मौत, वाहन पलटने से सड़क जाम

गिरिडीह जिले के जमुआ–पचंबा मुख्य मार्ग पर करोड़ीह धारचाची के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक 407 मालवाहक वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय हुलास मोदी, निवासी फूलजोरी (गांडेय), की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद 407 वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

 

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पहुंचे और रो-रोकर विलाप करने लगे। इस दौरान ग्रामीण भी बड़ी संख्या में जुट गए। सूचना पर जमुआ थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया।

 

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने कुछ समय के लिए सड़क जाम कर विरोध जताया। हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई के भरोसे के बाद जाम हटा लिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *