उपायुक्त ने की शिक्षा योजनाओं की समीक्षा, बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य — लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई
आज समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त–सह–जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी BEEO, BPO, BRP, CRP और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


बैठक में उपायुक्त ने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने, विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने और FLN मिशन के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी शिक्षक बायोमीट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य रूप से दर्ज करें। जो शिक्षक उपस्थिति नहीं दे रहे हैं, उनके वेतन भुगतान पर रोक लगाने का आदेश दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि जिन स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम है, वहाँ अभिभावकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाए। छूटे हुए बच्चों का आधार नामांकन और विद्यालयों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर रोस्टर के अनुसार पूरे किए जाएँ।
उन्होंने सभी BEO, BRP और CRP को नियमित विद्यालय भ्रमण कर शिक्षण की गुणवत्ता की समीक्षा करने और बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने के निर्देश दिए। UDISE एंट्री में तेजी लाने, किशोरियों को सवित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ने और समग्र शिक्षा के अंतर्गत विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की नियमित समीक्षा करने पर भी बल दिया।
उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि शैक्षणिक कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

