Newsझारखण्ड

दसवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर विद्यालय में अभिभावक–अध्यापक बैठक

 

 

चाईबासा: आगामी दसवीं बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय विद्यालय में शुक्रवार को अभिभावक–अध्यापक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्या शिल्पा गुप्ता ने की। उन्होंने बताया कि विद्यालय में छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के लिए विशेष तैयारी की व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत सभी विषयों की अतिरिक्त कक्षाएँ, प्रैक्टिस टेस्ट, मॉडल प्रश्नपत्र और कमजोर छात्रों के लिए रिमेडियल कक्षाएँ चलाई जाएंगी।

 

बैठक में उपस्थित शिक्षकों हिमांशु शेखर, संगीता सिन्हा, प्रियंकिनी केराई, सरिता बोइपाई, प्रीतम लकड़ा, रिंकू कुमारी, अटल कंडुलना, सिद्धि शर्मा, अनंजय प्रसाद, रीना जयश्री मिंज और स्वीटी सिंह ने छात्रों और अभिभावकों को परीक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर जागरूक किया।

 

अभिभावकों से अनुरोध किया गया कि वे बच्चों को घर पर शांत वातावरण उपलब्ध कराएँ, नियमित अध्ययन की आदत विकसित करवाएँ, मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखने में मदद करें और पर्याप्त नींद सुनिश्चित करें। विद्यालय की ओर से परीक्षा तक प्रतिदिन उपस्थिति, समय पर होमवर्क और उत्तर लेखन अभ्यास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

प्राचार्या शिल्पा गुप्ता ने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य है कि हर छात्र आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर परिणाम आएंगे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *