Newsझारखण्ड

पश्चिमी सिंहभूम पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया 

 

 

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में हाल के महीनों में छिनतई, हत्या, साइबर अपराध सहित अन्य गंभीर घटनाओं के सफल उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिले के पुलिसकर्मियों को आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में सम्मानित किया गया। डीआइजी अनुरंजन किस्पोट्टा और पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके उत्कृष्ट कार्यों को सराहा।

 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया, उन्होंने अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई, आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ितों को न्याय दिलाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस सम्मान समारोह के माध्यम से पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने और बेहतर कार्य करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वालों में पुलिस अधीक्षक अमित रेनू, बहामन टुटी (अनु0पु0पदा0, सदर), प्रदीप कुमार (पुलिस उपाधीक्षक), धन्नजय सिंह (पु0अ0नि0, अभियान शाखा), अरविन्द कुमार कुशवाहा (पु०अ०नि०, मुफ्फसिल थाना), अभय कुमार (पु0अ0नि0, तकनीकी शाखा), विनोद कुमार (थाना प्रभारी, मुफ्फसिल थाना), झीरगा होरो, चन्द्रशेखर (तकनीकी शाखा), मिथुन कुमार (पु०अ०नि०, मुफ्फसिल थाना), हिन्दुराय टुडू (बड़ा जामदा ओ०पी०), बालेश्वर उराँव (प्रभारी बड़ा जामदा ओ०पी०), नयन कुमार सिंह (थाना प्रभारी, नोवामुण्डी थाना), मनसिद्ध सुरीन (तकनीकी शाखा), तरूण कुमार (पुलिस उपाधीक्षक सह थाना प्रभारी, सदर थाना), शीला मिंज (महिला सदर थाना प्रभारी), मेघनाथ मंडल (पु०अ०नि०, सदर थाना), गंगाराम पुर्ती (तकनीकी शाखा), मनोरंजन सोय (तकनीकी शाखा), सुनील तोपनो (तकनीकी शाखा) शामिल हैं।

सम्मान समारोह में जिले के वरीय पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह सम्मान जिले में पुलिस की मेहनत और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे इसी तरह सतर्क और जिम्मेदार रहकर अपराधियों को सजा दिलाने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में योगदान देते रहें।

 

इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश भी गया कि पुलिस न केवल अपराधियों के खिलाफ सख्त है बल्कि आम नागरिकों के लिए सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने में पूरी तत्परता के साथ कार्यरत है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *