DC saraikelaLatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

मेंलैम्पस कार्यालय में धान अधिप्राप्ति केन्द्र का हुआ उद्घाटन

ईचागढ़: ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के लेपाटांड़ एवं सितु लैम्पस में धान अधिप्राप्ति केन्द्र का उद्घाटन किया गया। सितु में मुखिया लक्ष्मी देवी एवं लेपाटाड़ लैम्पस में धान अधिप्राप्ति केन्द्र का उद्घाटन मुखिया रागिनी उरांव,लैम्पस अध्यक्ष मंजू उरांव, प्रभारी प्रभात कुमार प्रामाणिक ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

वहीं अनिता देवी ने अपना धान बेचकर धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ किया। वहीं गोदाम प्रभारी प्रभात कुमार प्रामाणिक ने बताया कि आज से धान अधिप्राप्ति केन्द्र का शुभारंभ किया गया। किसानों को सरकारी दर 24.50 रूपये प्रति किलोग्राम के दर से धान का मुल्य दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को इस वर्ष धान अधिप्राप्ति केन्द्र का इंतेज़ार नहीं करना पड़ा । धान कटते ही धान अधिप्राप्ति केन्द्र का भी शुभारंभ हो गया। किसानों को औने-पौने दामों पर अपने धानों को बिचौलिए के हाथों में बेचना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जो किसान अभी तक अपना पंजीयन नहीं कराए हैं, वैसे किसान जल्द से जल्द अपना पंजीयन कराएं, ताकि अपने धान को लैम्पस के अधिप्राप्ति केन्द्र में बेच सकें। मौके पर लेखापाल शिशिर प्रामाणिक, असित प्रामाणिक,अमर नाथ यादव ,मनसाराम उरांव,सुदाम गोप,बसंत लाल गोप, महादेव कैवर्त, जगदीश प्रामाणिक आदि उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *