अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर चाईबासा जागृति शाखा ने स्वयंसेवकों को किया सम्मानित
चाईबासा: अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के अवसर पर चाईबासा जागृति शाखा की ओर से निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में लगे शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा कार्य कर रहे लोगों के योगदान को पहचान देना और उन्हें प्रोत्साहित करना था।


इस अवसर पर जागृति शाखा द्वारा डॉ. स्नेहा प्रिया को सम्मानित किया गया। डॉ. प्रिया ने जागृति शाखा द्वारा समय-समय पर आयोजित डेंटल चेकअप कार्यक्रमों को सफल बनाने में स्वप्रेरणा से कई बार नि:शुल्क सेवाएं प्रदान की हैं। उनके इस सेवा भाव की सराहना करते हुए जागृति शाखा ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।

इसके अलावा जागृति शाखा द्वारा अंकित शाह को भी सम्मानित किया गया। अंकित शाह किशोरी बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से तलवारबाजी का प्रशिक्षण बिना किसी शुल्क के प्रदान कर रहे हैं। उनके इस निस्वार्थ सामाजिक योगदान को देखते हुए जागृति शाखा की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जागृति शाखा की अध्यक्ष चंदा अग्रवाल, सचिव रिंकी अग्रवाल और कोषाध्यक्ष शिल्पा फिरोजीवाला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने सम्मानित स्वयंसेवकों के कार्यों की प्रशंसा की और समाज में ऐसे सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

