Newsझारखण्ड

मारवाड़ी युवा मंच, चाईबासा शाखा द्वारा जरूरतमंद बच्चों के बीच स्वेटर वितरण

 

 

चाईबासा: बढ़ती ठंड को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच, चाईबासा शाखा की ओर से जरूरतमंद बच्चों के बीच स्वेटर वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम लमझरी गांव स्थित रूरल डेवलपमेंट ऑफ़ चाइल्ड एजुकेशन एंड वूमेन एंपावरमेंट संगठन द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालय एवं गांव के निवासियों के बीच किया जाएगा।

 

यह सेवा कार्यक्रम स्वर्गीय राजकुमार अग्रवाल जी (कपड़ा पट्टी) की स्मृति में उनके पुत्रों के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बच्चों के लिए कुल 150 स्वेटर प्रदान किए गए हैं।

इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष आशीष चौधरी ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच जनहित एवं समाज कल्याण के लिए हर संभव सहयोग को प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्राथमिक विद्यालय के लिए किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए मंच सदैव तत्पर रहेगा।

 

मंच के सचिव बसंत खंडेलवाल ने स्वेटर प्रायोजकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय समिति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मात्र पांच वर्ष पूर्व स्थापित इस विद्यालय में आज 300 बच्चे प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं तथा 22 शिक्षक कार्यरत हैं, जो सराहनीय है।

 

कार्यक्रम में प्रांतीय संयोजक मुकेश मित्तल, निवर्तमान अध्यक्ष कन्हैया गर्ग, ईशान चौबे, गौरव अग्रवाल, आदित्य राज अग्रवाल एवं विद्यालय समिति की ओर से सिद्धार्थ पारिया, गीता बिरुआ, सरोज बिरुआ, करिश्मा सिंकू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *