Newsझारखण्ड

झारखंड आंदोलनकारी अब्दुल रहमान उर्फ काडू बाबू का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर  

 

 

पोटका : झारखंड आंदोलन के सक्रिय योद्धा एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल रहमान उर्फ काडू बाबू का शनिवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

अब्दुल रहमान लंबे समय तक झारखंड मुक्ति मोर्चा से सक्रिय रूप से जुड़े रहे। पार्टी संगठन में उन्होंने दो कार्यकाल तक प्रखंड कमिटी के प्रखंड उपाध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही वे हल्दी पोखर पश्चिम पंचायत से वर्ष 2010 से 2022 तक लगातार दो बार पंचायत समिति सदस्य चुने गए। वे बीस सूत्री कार्यक्रम के सदस्य भी रहे।

अपने पूरे जीवनकाल में अब्दुल रहमान ने सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर वे सदैव संघर्षशील रहे और आम जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ थी।

उनके निधन पर पंचायत की मुखिया फरजाना सुल्तान, पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्ला, उप मुखिया शाहिद प्रवेज, वर्तमान पंचायत समिति सदस्य शबीना खातून, अनवर अली, ज़िक्ररुल होदा, आफताब अंसारी, ख़ातिबरजामा, मोहमद असलम, मशी बाबु, बबलू हन्नान सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने कहा कि अब्दुल रहमान का योगदान राजनीति और समाज सेवा के क्षेत्र में अविस्मरणीय रहेगा। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे अब्दुल रहमान के निधन से क्षेत्र ने एक समर्पित जननेता को खो दिया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *