Newsझारखण्डसरायकेला

UPSC IES में संजय महतो की ऐतिहासिक सफलता, जिले में हर्ष की लहर

 

सरायकेला–खरसावां जिले के लिए गौरव का क्षण सामने आया है। सरायकेला मौसीबाड़ी निवासी श्री संतोष महतो के सुपुत्र तथा गम्हरिया प्रखंड के ग्राम बांधडी (पुश्तैनी गांव) निवासी श्री संजय महतो ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित Indian Engineering Services / Engineering Services Examination (IES/ESE) 2025 में ऑल इंडिया रैंक 140 प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम 17 दिसंबर 2025 को घोषित किया गया।

संजय महतो की यह सफलता वर्षों की कठिन मेहनत, अनुशासन और अटूट धैर्य का परिणाम है। शुरुआती तीन प्रयासों (2019 से 2021) में असफलताओं का सामना करने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। वर्ष 2023 में IIT दिल्ली से M.Tech की पढ़ाई पूरी करने के बाद संजय ने नए आत्मविश्वास और रणनीति के साथ परीक्षा की तैयारी की, जिसका सुखद परिणाम देशभर में उनकी उत्कृष्ट रैंक के रूप में सामने आया।

ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल करना न केवल संजय के लिए, बल्कि पूरे जिले और राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। यह उपलब्धि साबित करती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत, लगन और धैर्य से बड़े सपनों को साकार किया जा सकता है। जिले और गांव में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है; पूर्व में भी यहां के सामान्य परिवारों से निकलकर कई छात्र देश की सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं।

इस शानदार उपलब्धि पर झारखंड आंदोलनकारी परिवार एवं जिला वासियों की ओर से संजय महतो तथा उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।

इस अवसर पर श्रीमती मधुश्री महतो, उपाध्यक्ष जिला परिषद, सरायकेला–खरसावां ने कहा कि संजय की सफलता जिले के युवाओं के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणादायक है तथा इससे आने वाली पीढ़ियों को नई दिशा मिलेगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *