गुवा में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन
नसीम अंसारी की रिपोर्ट


गुवा: गुवा में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
फाइनल मैच में माही-07 टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने निर्धारित तीन ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दूसरी टीम ने भी पूरी कोशिश की, लेकिन तीन ओवरों में एक विकेट खोकर 43 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।
पूरे टूर्नामेंट में लगातार शानदार खेल और ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मिस्टर डमरू को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से सम्मानित किया गया। उनके प्रदर्शन की दर्शकों के साथ-साथ आयोजकों ने भी सराहना की।
टूर्नामेंट के सफल आयोजन से क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच मिला और खेल भावना को बढ़ावा मिला। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को जारी रखने की बात कही।

