कमारहातु में वार्षिक वनभोज का आयोजन
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): सदर प्रखंड अंतर्गत कमारहातु गांव का वार्षिक वनभोज स्थानीय खदान परिसर में आयोजित किया गया। वनभोज में गांव के महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान सभी ने मिल-जुलकर विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया और पारंपरिक नृत्य के साथ कार्यक्रम का आनंद उठाया।


मौके पर सेवानिवृत्त सीआईएसएफ इंस्पेक्टर सोनाराम देवगम ने कहा कि सामूहिक रूप से खुशियां मनाने से लोगों में सकारात्मक सोच विकसित होती है। उन्होंने वनभोज में शामिल बच्चों और उनके अभिभावकों को आने वाले नए साल की शुभकामनाएं दीं तथा परिवार और समाज को आगे बढ़ाने की कामना की।
कार्यक्रम में मतकमहातु पंचायत की मुखिया जुलियाना देवगम, पंचायत समिति सदस्य दीनबंधु देवगम, मुंडा बिरसा देवगम, सोमय देवगम, मसकल फाउंडेशन के अध्यक्ष देवगम, सचिव तुराम देवगम, शिक्षक कृष्णा देवगम, पूर्व सैनिक पतोर देवगम, बैगो बानरा, सामु देवगम, सुशीला पाड़ेया, सुमित्रा देवगम, धर्मेंद्र देवगम, शिक्षक तुराम देवगम, वीर सिंह गोप, शिमलन देवगम, मंजू सिंकू, नंदी देवगम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

