Newsझारखण्ड

झारखंड के इतिहास को हिंदी में नई पहचान: ‘पलामू किले का रहस्य’ का विमोचन

रांची से साहित्य और संस्कृति से जुड़ी खास खबर है।

झारखंड के इतिहास और रहस्यों को हिंदी साहित्य में नई पहचान देने वाली पुस्तक ‘पलामू किले का रहस्य’ का विमोचन राजधानी रांची में किया गया। यह पुस्तक प्रसिद्ध लेखक और मणिपाल अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर डॉ. रज़ी अहमद की पहली हिंदी कृति है।

पुस्तक का लोकार्पण चर्चित अभिनेता राजेश जैश ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सुखद संकेत है कि झारखंड की कहानियां अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी जगह बना रही हैं और लोग यहां के इतिहास, संस्कृति और विरासत को जानने में रुचि ले रहे हैं।

कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष शंभु नाथ चौधरी, डॉ. सना अंजुम हक, डॉ. मंजुला सिन्हा, डॉ. विकास कुमार, डॉ. राहुल रॉय सहित कई साहित्यप्रेमी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन कुंदन कुमार चौधरी ने किया।

‘पलामू किले का रहस्य’ एक पारलौकिक जासूसी उपन्यास है, जो झारखंड के ऐतिहासिक पलामू किले की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कहानी में चेरो वंश, एक रहस्यमय हत्या और जासूस रॉबिन होरो की जांच को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

यह पुस्तक वर्ष 2019 में प्रकाशित अंग्रेजी उपन्यास का हिंदी संस्करण है, जिसे पाठकों का जबरदस्त प्यार मिला था। अब हिंदी में इसके प्रकाशन से यह कहानी और अधिक पाठकों तक पहुंच सकेगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *