साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल बिरसानगर में 17वां वार्षिक खेलकूद महोत्सव सम्पन्न
बिरसानगर: साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल बिरसानगर, जोन नं॰-6 बी के 17वें वार्षिक खेलकूद महोत्सव का आयोजन संचू कोया फुटबॉल मैदान में धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक श्री सोमेश चंद्र सोरेन के स्वागत से हुआ। इस अवसर पर अतिथि गणों में श्री धर्मेंद्र सिंह (फार्मेसी काउंसिल), समाजसेवी श्री दिनेश कुमार, श्री अमरप्रीत सिंह काले सहित विद्यालय की सचिव श्रीमती जयंती शांता, कोषाध्यक्ष श्री जे.डी. रमन, निदेशक श्री जयंती शुभम, प्रधानाचार्य श्री रंजीत कुमार, शिक्षक-शिक्षिकाएं, बच्चे और अभिभावक उपस्थित रहे।



कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन, झंडोतोलन और स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। बच्चों ने परेड और मसाल जलाकर विद्यालय के प्रति अपने कर्तव्य और समर्पण की शपथ ली। नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के बच्चों ने बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ 20 मीटर रेस, बर्थडे कैप रेस, चॉकलेट रेस, बैलेंस द बॉल, फ्रॉग रेस, फ्लैग रेस, स्पून मार्बल रेस, 200 से लेकर 400 मीटर रेस, रिले रेस सहित विभिन्न खेलों और डांस प्रस्तुतियों में भाग लिया।
मुख्य अतिथि ने बच्चों को मेडल और सर्टिफिकेट वितरित किए। उन्होंने कहा कि विद्यालय वह पवित्र स्थान है जहां बच्चों का शारीरिक, मानसिक और सर्वांगीण विकास होता है। अभिभावकों की तालियों और उत्साह ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और धन्यवाद-ज्ञापन के साथ किया गया।


