Newsझारखण्ड

पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति ने किया पश्चिमी सिंहभूम का दौरा 

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति ने अपने निर्धारित भ्रमण एवं स्थल अध्ययन यात्रा के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिला का दौरा किया। समिति के चाईबासा आगमन पर परिसदन में जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों द्वारा समिति के सभापति एवं सदस्यों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

इसके बाद परिसदन सभागार में समिति के सभापति विधायक उदय शंकर सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति सदस्य विधायक श्वेता सिंह, जिगा सुसारण होरो, संजीव सरदार और रोशन लाल चौधरी उपस्थित रहे। बैठक में अपर उपायुक्त, सिविल सर्जन, वन प्रमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में जिले की खदानों की स्थिति, बालू घाटों की जानकारी और राजस्व संकलन की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली की जा रही है। समिति ने अवैध खनन, भंडारण और परिवहन पर सख्त निगरानी और कार्रवाई के निर्देश दिए।

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर औद्योगिक इकाइयों की भी समीक्षा की गई। समिति ने प्रदूषण नियंत्रण उपकरण लगाने, पर्यावरण मानकों का पालन करने, पौधारोपण और जल छिड़काव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी, स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत रोजगार और बायो-मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निष्पादन पर भी जोर दिया गया।

इसके अलावा पेयजल, डीएमएफटी, भू-अर्जन और नगर निकाय से संबंधित योजनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *