Newsझारखण्ड

कुचाई व खरसावां में विधायक की पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई ने किया पांच विकास योजनाओं का शिलान्यास 

 

खरसावां विधायक दशरथ गागराई के अनुपस्थिति में उनकी पत्नी सह बासंती गागराई व विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप ने कुचाई व खरसावां में कुल पांच विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. कुचाई के चंपद में 600 फीट पीसीसी सड़क, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधुडीह में दो अतिरिक्त वर्ग कक्ष का भवन, कुचाई के सिकरंबा व कांडेरांगो में आंगनवाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इसके अलावा खरसावां के कदमबेडा (बिटापुर) में भी 11 लाख रुपये की लागत से आंगनवाड़ी केंद्र भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इस दौरान बासंती गागराई ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये विधायक दशरथ गागराई सचेत है. विधायक दशरथ गागराई की पहल पर सरकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ आम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि विधायक के पहल पर खरसावां विस क्षेत्र का चौतरफा विकास हो रहा है. अलग अलग योजनाओं के माध्यम से गांवों में बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही है. खरसावां विस क्षेत्र का तिव्र गति से विकास हो रहा है. उन्होंने ग्रामीणों से जागरुक हो कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. मौके पर विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप, कुचाई प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह मुंडा, प्रखंड सचिव मुन्ना सोय, मुखिया राम सोय, कर्म सिंह मुंडा, राहुल सोय,रानी हेंब्रम, दशरथ महतो, खिरोद प्रमाणिक, राजेश दलबेहरा, मंगला उरांव समेत गांव के ग्रामीण आदि उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *