Newsझारखण्ड

विद्या भारती इंग्लिश स्कूल हाता का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन  

 

पोटका: प्लस टू विद्या भारती इंग्लिश स्कूल, हाता का वार्षिकोत्सव बुधवार को हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चिन्मया विद्यालय की प्रिंसिपल मिक्की सिंह, विशिष्ट अतिथि साउथ प्वाइंट स्कूल पटमदा के प्रिंसिपल अरुण सिंह, आमंत्रित अतिथि पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोपो एवं कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

मौके पर अतिथियों ने कहा कि विद्यार्थियों ने आकर्षक गीत, नृत्य, नाटक, स्वतंत्रता सेनानी एवं एकलव्य नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर एक आदर्श स्थापित किया है। उन्होंने विद्यालय के बेहतर शैक्षणिक परिणामों की भी सराहना करते हुए कहा कि इसका श्रेय विद्यालय के प्रिंसिपल सलीम आज़ाद अंसारी, प्रबंधन समिति तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं की कड़ी मेहनत को जाता है।

अतिथियों ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कठिन परिश्रम करने की सलाह दी तथा विशेष रूप से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों से पढ़ाई को गंभीरता से लेने का आह्वान किया। छात्र-छात्राओं की सुंदर प्रस्तुतियों पर अतिथियों व अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में मुखिया देवी कुमारी भूमिज, समाजसेवी कृष्णा गोप, सुनील डे, किशन गुप्ता, अध्यक्ष अनिरुद्ध गोप, सचिव सुब्रत डे, सुकुमार गोप, पिंटू गुप्ता, शिक्षक अमल कुमार दास, शंशाक शेखर गोप, आलोक पाल, विद्यासागर पति, लालमोहन कर, प्रतिमा पाल, शाहिन आज़ाद, प्रतिमा गुहा, नीतू डे, उदित लोचन महतो सहित सैकड़ों अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *