Newsझारखण्डसरायकेला

बड़ा कुनाबेड़ा चौक पर शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई

 

राजनगर प्रखंड अंतर्गत बड़ा कुनाबेड़ा चौक पर झारखंड आंदोलन के अमर शहीद निर्मल महतो की 75वीं जन्म जयंती भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर आंदोलनकारी नेता अनिल महतो के नेतृत्व में शहीद निर्मल महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के उपरांत गेंगेरुली गांव में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया, जिससे आयोजन को सामाजिक सेवा का स्वरूप भी मिला। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अनिल महतो ने कहा कि वे शहीद निर्मल महतो के साथ झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में सहभागी रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भले ही शहीद निर्मल महतो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, संघर्ष और बलिदान आज भी झारखंड की पहचान हैं। प्रतिवर्ष उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर हम उनके सपनों के झारखंड को साकार करने का संकल्प लेते हैं।

इस अवसर पर बासुकी नाथ साहू, अनिकेत कुमार महतो, वीर सिंह महतो, रसराज महतो सहित अनेक आंदोलनकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *