Newsझारखण्ड

कुडुख पुस्तकालय पुलहातु में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, 240 प्रतिभागियों ने लिया भाग

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): गुरुवार को कुडुख पुस्तकालय, पुलहातु में ड्राइंग, निबंध लेखन, गणित, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी ग्रामर एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एलकेजी से लेकर कक्षा 10 तक के कुल 240 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

आयोजकों के अनुसार, एलकेजी से कक्षा 4 तक ड्राइंग प्रतियोगिता, कक्षा 5 एवं 6 के लिए निबंध लेखन, कक्षा 7 एवं 8 के लिए गणित एवं सामान्य ज्ञान, कक्षा 9 एवं 10 के लिए गणित, सामान्य ज्ञान एवं अंग्रेजी ग्रामर तथा कक्षा 8, 9 एवं 10 के विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को 31 दिसंबर 2025 को पुलहातु अखाड़ा में आयोजित पुरस्कार सह सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर वर्ष 2025 के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के सभी सफल अभ्यर्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिसमें आदिवासी उरांव समाज के सभी पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कुडुख पुस्तकालय के मुख्य संरक्षक श्री दुर्गा खलखो, महावीर बरहा तथा सक्रिय सदस्यों संजय नीमा, सुशील बरहा, शिवा बरहा, शंकर कच्छप, विक्रम खलखो, सरिता खलखो, किरण नुनिया, अर्जुन खलखो, रोशन लकड़ा, सुमित बरहा, अनिल बरहा, रोहित खलखो, रॉबर्ट खलखो, विक्की टोप्पो, सागर कोया, बदल तिग्गा, राहुल लकड़ा, आँचल कच्छप, ज्योति खलखो, लक्की खलखो, तन्मय कुमार और अंशु कुमार का विशेष योगदान रहा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *