BJPJamshedpurNewsझारखण्ड

भाजपा घाघीडीह मंडल ने श्रद्धा से मनाई भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती

जमशेदपुर।

भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत घाघीडीह मंडल द्वारा पुराना पोस्ट ऑफिस स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही जयंती के उपलक्ष्य में लड्डू वितरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। उनके विचार और कार्य आज भी देशवासियों को प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के अलावा वरिष्ठ सदस्य नित्यानंद शर्मा, रघुनंदन शर्मा, ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, हेमंत सिंह, मनोज शर्मा (सेरिया), राजेश शर्मा, धीरज सिंह, राकेश शर्मा, सांवरमल शर्मा, सनी सिंह, प्रवीन सिंह, रिंकु गोप, बबलु, मुकेश, मनोज, सोनी, सतेन्द्र, नीरज, प्रज्ञान, शौर्य, साकेत, झलक, मिथुन, कृष्णा सहित मंडल के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *