Newsझारखण्ड

स्वर्गीय सीताराम रूंगटा की जयंती की पूर्व संध्या पर मोमिन कॉन्फ्रेंस ने बांटे 200 कंबल

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीब एवं असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष सह उद्योगपति एवं समाजसेवी स्वर्गीय सीताराम रूंगटा की जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस द्वारा 200 कंबलों का वितरण किया गया।

कंबल वितरण कार्यक्रम इंटरनेशनल कराटे मास्टर सईद आलम, मुस्कान महिला समिति की सचिव शमीमा खानम एवं जोबा महिला समिति की अध्यक्ष रीना डांगिल के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर इंटरनेशनल कराटे मास्टर सईद आलम ने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों से गरीब और असहाय लोगों को ठंड के मौसम में काफी सहायता मिलती है। उन्होंने इस पहल के लिए मोमिन कॉन्फ्रेंस और एस.आर. रूंगटा ग्रुप को बधाई दी।

मोमिन कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मोअज्जम बिहारी ने कहा कि रूंगटा परिवार की ओर से हमेशा किसी न किसी रूप में सभी समुदायों को सहयोग दिया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि बीते 20 वर्षों से मोमिन कॉन्फ्रेंस द्वारा गरीबों को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार कंबल वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कंबल उपलब्ध कराने के लिए एस.आर. रूंगटा ग्रुप के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में असलम मंसूरी, मो. अली किले, जहीर अंसारी, मो. नवाब, मो. भोला, मो. काशीमुद्दीन, फ़ैज़ अहमद, मो. फिरोज, मो. इरशाद, मो. इस्तियाक, असलम परवेज, मो. शोएब, मो. बल्लू सहित मोमिन कॉन्फ्रेंस के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *