Newsझारखण्ड

कोल्हान इंटर डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पश्चिम सिंहभूम का शानदार प्रदर्शन

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): केरल पब्लिक स्कूल, बर्मामाइंस में 24 एवं 25 दिसंबर 2025 को आयोजित 32वीं कोल्हान इंटर डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025–26 में पश्चिम सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 28 पदक अपने नाम किए।

यह प्रतियोगिता सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में क्योरुगी एवं पूमसे इवेंट शामिल थे।

क्योरुगी इवेंट में पदक विजेता इस प्रकार रहे:

स्वर्ण पदक विजेता – अदिना अर्शद, हुमाईरा राहुल, पिहू गुप्ता, रोनक साव, दित्या चौहान, नैना सलूजा, आकाश सिंह सोय, याना सोय और कोमल सलूजा।

रजत पदक विजेता – हरेंद्र टुडू, अशजीत सावन पुरती, नारायण नाग, नंदलाल चत्तर, भोमिक जैन, चंचल सोय, श्रेयेश कुमार गुप्ता और लक्ष्मी देवगम।

कांस्य पदक विजेता – कुजरी मेलगांडी, आशीष हेम्ब्रम, शिवानी कुमारी त्रिपाठी, सनारती जामूदा, नैतिक विनोद और दुलुराम पुरती।

सीनियर गर्ल्स ग्रुप पूमसे फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक विजेता

शिवानी कुमारी त्रिपाठी, सनारती जमुदा, कोमल सलूजा, सावन गगराई और निखिल महाली शामिल रहीं।

इस प्रतियोगिता में टीम कोच के रूप में शांतनु महतो, भोलू रजक, सौरव नंदी और मोहित कुमार खिलाड़ियों के साथ उपस्थित रहे।

पश्चिम सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अनुराग शर्मा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने अनुशासन और मेहनत के बल पर यह सफलता हासिल की है। संघ अध्यक्ष प्रमोद भगिरिया ने कहा कि जिले में ताइक्वांडो खेल लगातार आगे बढ़ रहा है और संघ भविष्य में भी खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देगा। उपाध्यक्ष विजय दत्ता ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गर्व का विषय बताया।

पश्चिम सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *