Newsझारखण्ड

जयंती पर याद किए गए स्व. सीताराम रुंगटा 

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): जिला कांग्रेस कमेटी, पश्चिमी सिंहभूम के पूर्व कोषाध्यक्ष स्वर्गीय सीताराम रुंगटा की जयंती शनिवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि चाईबासा स्थित कांग्रेस भवन का निर्माण स्व. सीताराम रुंगटा की देन है। इस भवन का उद्घाटन बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री कृष्ण वल्लभ सहाय द्वारा किया गया था। उन्होंने कहा कि स्व. रुंगटा ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में नागरिक सुविधाओं के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई। शिक्षा के क्षेत्र में कई संस्थानों की स्थापना सहित विभिन्न जनहित कार्यों में उनका योगदान रहा है, जिसे जिले के लोग हमेशा याद रखेंगे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्व. सीताराम रुंगटा का सामाजिक और राजनीतिक जीवन जनसेवा को समर्पित रहा। उनके द्वारा किए गए कार्य जिले के नागरिकों के लिए चिरस्मरणीय हैं और उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस जिला महासचिव लियोनार्ड बोदरा, नगर अध्यक्ष मो. सलीम, सोशल मीडिया चेयरमैन रवि कच्छप, नगर उपाध्यक्ष सुभाष राम तुरी, नगर महासचिव मो. जाबिर, मारवाड़ी सम्मेलन कोल्हान प्रमंडल के उपाध्यक्ष रमेश खिरवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम शर्मा, प्रमोद नेवेटिया, शिव रतन जोशी, पवन चांडक, अशोक जोशी, कार्यालय सचिव सुशील दास, राजेंद्र कच्छप और प्रेमचंद पुरती सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन स्व. सीताराम रुंगटा के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *