बदुरी पंचायत में 150 जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल वितरण
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): बदुरी पंचायत अंतर्गत कातिगुटु, डोबरोसाईं, टेकसाई, उलिहातु, तिरीलबुटा, तिरीलबसा, डोमारडीहा, गुनबासा, आयता, बदुरी और बाईहातू गांवों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन के सहयोग से जरूरतमंद वृद्धा, विधवा, अनाथ और दिव्यांग लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।


इस कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य लालमुनि पूर्ति और पंचायत मुखिया विजय सिंह देवगम की उपस्थिति में कुल 150 परिवारों को कंबल दिया गया। वितरण कार्यक्रम में सभी गांवों के मुंडा और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

मौके पर उप मुखिया वंदना बिरुली, मुंडा ठाकुर सिंह पूर्ति, तिरीलबुटा मुंडा जगमोहन बिरुली, गुनबासा मुंडा गुणाराम देवगन, डोमारडीहा मुंडा लखींद्र देवगन, कातिगुटु मुंडा सीडीयू पूर्ति, वार्ड सदस्य आमोस परिया, लक्ष्मी पारियां, लखींद्र देवगन, पूजा देवगन, विजय पूर्ति, झींगीं कूदादा, चुम्बरू देवगन, निर्मल कूदादा, मेचों हेंब्रम, मंटू बिरुली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

