Newsझारखण्डसरायकेला

रक्तदान बना प्रेरणा, तुमुंग से उठा मानवता का संदेश

 

तुमुंग पंचायत भवन में रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

 

राजनगर प्रखंड अंतर्गत तुमुंग पंचायत भवन में रविवार को JLKM और युवा मिलन समिति के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान, स्वास्थ्य जांच एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राजनगर भाग–17 की जिला परिषद सदस्य श्रीमती अमोदिनी महतो द्वारा रक्तदान कर किया गया, जिससे उपस्थित लोगों में उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोग आगे बढ़कर रक्तदान में शामिल हुए।

 

शिविर में ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजकों के अनुसार, ऐसे कार्यक्रम समाज में मानवता, सेवा भावना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर के दौरान लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया।

आयोजन के दौरान कुल 120 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जबकि 100 लोगों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण और 50 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस शिविर से बड़ी संख्या में लोगों को सीधा लाभ मिला।

 

मौके पर जिला परिषद सदस्य श्रीमती अमोदिनी महतो, युवा मिलन समिति के संरक्षक शशिभूषण महतो, JLKM के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मार्डी, केंद्रीय संगठन सचिव विधेश्वर महतो, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित महतो, JLKM प्रखंड अध्यक्ष संजय महतो, षष्टिधर महतो, शंकर महतो सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *