Newsझारखण्ड

द्वितीय नथमल सिंघानिया जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता: चैलेंजर्स ने फाइटर्स को हराया  

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय नथमल सिंघानिया जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में सिंहभूम चैलेंजर्स ने सिंहभूम फाइटर्स को पांच विकेट से पराजित कर शानदार जीत हासिल की। यह प्रतियोगिता सुशील कुमार सिंघानिया द्वारा प्रायोजित की गई है।

चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी फाइटर्स की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। पारी की शुरुआत करने आए गगन विक्रांत टोपनो ने छह चौकों की मदद से 44 रन बनाए, जबकि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शिवम लाल विश्वकर्मा ने नौ गेंदों में चार चौकों की सहायता से नाबाद 42 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशु सिंह ने 24, कप्तान वासुदेव सुन्डी ने 22 और कृष्णा महतो ने नाबाद 13 रन का योगदान दिया। चैलेंजर्स की ओर से त्रिनाथ प्रधान ने 39 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि ओम प्रकाश महतो को एक सफलता मिली।

जवाब में बैटिंग करने उतरी चैलेंजर्स ने 26.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाकर मैच जीत लिया। कप्तान चिन्मय राय ने सात चौकों की मदद से 55 रन बनाए, जबकि अविरल ने नौ चौकों की सहायता से 54 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। नीचले क्रम में त्रिनाथ प्रधान ने चार चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 31 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित की और मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार के हकदार बने। फाइटर्स की ओर से हिमांशु जारिका ने 31 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि कप्तान वासुदेव सुन्डी और कृष्णा महतो ने एक-एक सफलता हासिल की।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में जिला जूनियर चयन समिति के सदस्य और पूर्व क्रिकेटर विनय रजक ने त्रिनाथ प्रधान को उसके उत्कृष्ट आलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।

इस प्रतियोगिता में कल सिंहभूम चैलेंजर्स का सामना सिंहभूम टर्मिनेटर्स से होगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *