Newsझारखण्ड

नगरकट्टा में ग्राम सभा आयोजित, मगे पोरोब की तिथि तय

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): मंझारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम नगरकट्टा में आज मंगलवार को ग्रामीण मुंडा भगवान उर्फ बबलू बिरूवा की अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आदिवासी ‘हो’ समाज के पारंपरिक त्योहार मगे पोरोब की तैयारी को लेकर चर्चा की गई।

ग्राम सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 06 फरवरी 2026 को नगरकट्टा में ग्राम के दियुरी के नेतृत्व में पारंपरिक विधि-विधान के साथ मगे पोरोब मनाया जाएगा। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि खरसावां गोलीकांड, सेरेंगसिया घाटी एवं ओड़िशा के कलिंगानगर गोलीकांड में शहीद हुए शहीदों के सम्मान में 01 एवं 02 जनवरी 2026 को फिननिक नहीं मनाया जाएगा। इन दोनों दिनों में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहीद स्मारक स्थल जाने का निर्णय लिया गया।

ग्राम सभा में आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा के जिलाध्यक्ष शेरसिंह बिरूवा विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक ही अंतराल में मगे पोरोब मनाने और 01 व 02 जनवरी को फिननिक नहीं मनाने का निर्णय सामाजिक जागरूकता का परिचायक है। उन्होंने बताया कि इस विषय पर जागरूकता के लिए युवा महासभा द्वारा लगातार नुक्कड़ सभा और अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने मगे पोरोब के दौरान पारंपरिक दस्तूरों का सम्मान करने और अश्लील व आधुनिक शब्दों के प्रयोग से बचने की अपील की, जिस पर ग्रामीणों ने सहमति जताई।

इस अवसर पर डाकुवा गोदादर गोप, बबलू बिरूवा, जुगुराम तियु, पानटुस गोप, रमेश बिरूवा, राजा बिरूवा, पागल सांडिल, विजय तियु सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *