अधिवक्ताओं ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से भेंट कर दी नववर्ष की शुभकामनाएं
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): नववर्ष के अवसर पर शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन चाईबासा के महासचिव फादर अगस्तीन कुल्लू के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो. शाकिर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को पुष्पगुच्छ भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।


भेंट के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो. शाकिर ने भी सभी अधिवक्ताओं को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने अधिवक्ताओं से सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत करते हुए उनकी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही न्यायालय से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए समस्याओं के यथासंभव समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर न्यायिक व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा न्यायिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने पर भी चर्चा हुई। अधिवक्ताओं ने न्यायालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश चंद्र महतो, अधिवक्ता राजा राम गुप्ता, किशोर महतो, ताज खान सहित जिला बार एसोसिएशन के अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे। सभी ने नववर्ष में न्यायिक कार्यों के सफल संचालन की कामना की।

