JamshedpurLatestNewsझारखण्ड

जमशेदपुर में बड़ा हादसा: अनियंत्रित बस ने स्कूटी को कुचला, 16 वर्षीय किशोरी की मौत

जमशेदपुर से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर है।

परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा रेल फाटक के पास सोमवार को एक अनियंत्रित बस की चपेट में आने से 16 वर्षीय स्कूटी सवार किशोरी अंजली कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद 10 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेल फाटक बंद होने के कारण रहारगोड़ा से साकची जाने वाली बस खड़ी थी। आरोप है कि चालक और खलासी बस को सुरक्षित किए बिना चले गए, जिससे बस पीछे की ओर लुढ़क गई और स्कूटी को कुचल दिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *