Newsझारखण्ड

मंझारी प्रखंड में जन्म-मृत्यु निबंधन प्रशिक्षण आयोजित

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत मंझारी प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय राम की अध्यक्षता में नागरिक निबंधन प्रणाली के तहत प्रखंड स्तरीय जन्म-मृत्यु (जीवनांक) प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में मंझारी, कुमारडुंगी और तांतनगर प्रखंड के जन्म-मृत्यु निबंधन कार्य से जुड़े कर्मियों ने भाग लिया।

 

प्रशिक्षण मंझारी के प्रभारी प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक सत्यजीत सिंहदेव और जिला सांख्यिकी कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर मोहन ठाकुर ने दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी उपस्थित पंचायत सचिवों को 21 दिनों के भीतर निबंधन का कार्य पूरा कर प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया।

 

प्रशिक्षण में जन्म और मृत्यु निबंधन अधिनियम 1969 एवं 2023 के संशोधित प्रावधानों की जानकारी दी गई। निबंधन हेतु पोर्टल dc.crsorgi.gov.in पर कार्य करने का तरीका सभी पंचायत सचिव और कंप्यूटर ऑपरेटर को समझाया गया। साथ ही जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और महत्ता पर भी प्रकाश डाला गया।

 

कार्यक्रम में प्रखंड मंझारी, कुमारडुंगी और तांतनगर के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक, सभी पंचायत सचिव, स्थानीय जनप्रतिनिधि और संबंधित प्रखंड एवं अस्पताल के कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *