JamshedpurLatestNewsझारखण्डराजनीति

बीजेपी ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, विद्युत महतो, अर्जुन मुंडा, गीता कोड़ा को टिकट

झारखंड बीजेपी ने 11 सीटों में उम्मीदवार का किया एलान, जाने कौन कहां से लड़ेंगे चुनाव

गोड्डा से निशिकांत दुबे

दुमका से सुनील सोरेन

राजमहल से ताला मरांडी

कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी

जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो

रांची से संजय सेठ

हजारीबाग से मनीष जायसवाल

सिंहभूम से गीता कोड़ा

खूंटी से अर्जुन मुंडा

पलामू से वीडी राम

लोहरदगा से समीर उरांव तीन सीटों की नहीं हुई घोषणा

आज जारी हुई बीजेपी के उम्मीदवारों की लिस्ट में लोकसभा की तीन सीटों की घोषणा नहीं हुई है. इन तीन सीटों में धनबाद, चतरा और गिरिडीह सीटें शामिल हैं. बीजेपी और आजसू दोनों के बीच तासमेल पर बातचीत जारी है. इस वजह से इन तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की गयी है.

कुल 14 सीटें हैं

राजमहल से झामुमो के हेमलाल मुर्मू, गोड्डा से बीजेपी के निशिकांत दुबे, दुमका से बीजेपी के सुनील सोरेन, कोडरमा से बीजेपी की अन्नपूर्णा देवी यादव, गिरिडीह से आजसू के चंद्र प्रकाश चौधरी,चतरा से बीजेपी के सुनील कुमार सिंह, धनबाद से बीजेपी पशुपति नाथ सिंह, रांची से बीजेपी के संजय सेठ,खुंटी से बीजेपी के अर्जन मुंडा , सिंहभूम से कांग्रेस के गीता कोड़ा,जमशेदपुर से बीजेपी के विद्युत बरन महतो, लोहरदगा से बीजेपी के सुदर्शन भगत, पलामू से बीजेपी के विष्णु दयाल राम और हजारीबाग से बीजेपी के जयंत सिन्हा सांसद हैं. कौन हैं अर्जुन मुंडा?

2019 में अर्जुन मुंडा ने खूंटी सीट से कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को मात दी थी. मुंडा ने कालीचरण को 1,445 वोटों से हराया था. अर्जुन मुंडा झारखंड के सीएम रहे हैं और फिलहाल केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री, कृषि एवं परिवार कल्याण मंत्री हैं. इससे पहले 2009 में अर्जुन मुंडा को जमशेदपुर सीट से उतारा गया था. अर्जुन मुंडा को कई भाषाओं का जानकार माना जाता है और साथ ही उनकी खेल में विशेषकर गोल्फ में काफी रुचि है. कौन हैं निशिकांत दुबे?

निशिकांत दुबे गोड्डा से तीन बार के सांसद हैं. वह 2009 से लगातार इस सीट से चुनकर आ रहे हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने झारखंड विकास मोर्चा के प्रदीप यादव को 1.84 लाख वोटों से हराया था. निशिकांत दुबे पिछले दिनों महुआ मोइत्रा के केस में चर्चा में रहे थे. निशिकांत दुबे ने पैसा लेकर सवाल पूछने के मामले में महुआ मोइत्रा की शिकायत की थी. महुआ को संसद से निष्कासित कर दिया था. बीजेपी की पहली लिस्ट की बड़ी बातें

बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में एससी से 27, एसटी से 18 और ओबीसी से 57 उम्मीदवार हैं। इसमें यूपी से 51, बंगाल से 20, एमपी से 24, गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12 तेलंगाना से 9, असम से 11 झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ से 11 उम्मीदवारों को टिकट मिला है। दिल्ली से 5 सीट, जम्मू कश्मीर 2, उत्तराखंड 3, गोवा 1, त्रिपुरा 1, अंडमान और निकोबार 1, दमन दीव 1 सीट पर नाम का ऐलान किया गया है। केरल में शशि थरूर के सामने राजीव चंद्रशेखर को टिकट दिया गया है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *