Newsझारखण्ड

सदर प्रखंड में क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी संपन्न, शिक्षकों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): आज दिनांक 8 जनवरी गुरुवार को सदर प्रखंड अंतर्गत सभी कोटि के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के लिए गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। गुरु गोष्ठी की अध्यक्षता क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी सदर राजेश पासवान ने की। बैठक में शिक्षा और प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई और आगामी कार्यों के लिए निर्देश दिए गए।

 

बैठक की शुरुआत में राजेश पासवान ने सदर प्रखंड अंतर्गत संचालित सभी उच्च विद्यालयों को इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिए एक्स्ट्रा क्लास चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी शिक्षकों को नियमित रूप से पाठ योजना तैयार करने और उसका पालन करने का निर्देश भी दिया। इसके अलावा शिक्षकों को स्प्लिट सिलेबस के अनुसार पढ़ाई कराने की जानकारी दी गई।

 

वर्ग 8 से 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं को सावित्रीबाई फुले कार्यक्रम योजना के तहत लाभ दिलाने के लिए ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर शिक्षकों को अगले दो दिनों में सत प्रतिशत कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी शिक्षकों को प्रतिदिन अपनी उपस्थिति और छात्रों की उपस्थिति ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर दर्ज करने का निर्देश दिया गया। एमडीएम का एसएमएस प्रतिदिन करने तथा डहर एप्प के माध्यम से सर्वे का कार्य 15 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

 

बैठक में प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश भी दिया गया। साथ ही शैक्षणिक गुणवत्ता में कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को अपने प्रदर्शन में शीघ्र सुधार करने के लिए कहा गया।

 

बैठक में इग्नू के कोर्डिनेटर डॉ सुचिता बड़ा और डॉ अर्पित सुमन ने शिक्षकों को इग्नू द्वारा संचालित विभिन्न उपयोगी कोर्स के संबंध में जानकारी दी। बैठक के अंत में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने नए वर्ष में सदर प्रखंड में शिक्षकों के सहयोग से शिक्षा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की आशा व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

 

बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी शकुंतला बांद्रा और सदर प्रखंड अंतर्गत सभी प्रखंड एवं संकुल साधनसेवी तथा रिसोर्स शिक्षक उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *