Newsझारखण्ड

खरसांवा विधायक दशरथ गागराई ने रोड सेफ्टी फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया

 

 

खूँटपानी(प्रकाश कुमार गुप्ता): सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत रोड सेफ्टी फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन खरसांवा विधायक दशरथ गागराई ने किया। जिला परिवहन पदाधिकारी चाईबासा द्वारा स्वागत के बाद विधायक ने खिलाड़ियों और उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम लोगों को खेल और संस्कृति के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा में समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है।

 

कार्यक्रम में खूँटपानी ब्लॉक प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने लोगों को स्थानीय भाषा में सड़क सुरक्षा का महत्व समझाया और कहा कि हेल्मेट, सीट बेल्ट का उपयोग और नशा न करने जैसी सावधानियों का पालन जरूरी है। जिला परिषद सदस्य यमुना तुई भी उपस्थित रही और सभी को सड़क सुरक्षा के प्रति प्रेरित किया।

फुटबॉल टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग में कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया, जबकि महिलाओं की 4 टीमों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में विजेता अंकोल कूट्टी एफ.सी. और उपविजेता चाचा एफ.सी. रही। महिला वर्ग में विजेता मध्य विद्यालय पुरुनिया और उपविजेता प्लान इंडिया रही।

 

विजेता और उपविजेता टीमों को विधायक दशरथ गागराई, ब्लॉक प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, जिला परिषद सदस्य यमुना तुई और मानकी-मुंडा के द्वारा पुरस्कृत किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और दुर्घटनाओं को कम करने में मददगार साबित होंगे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *